आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड मामले में क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1 जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी की मौत क्रेन के गिरने से हुई। 

आंध्रप्रदेश. आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड मामले में क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1 जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी की मौत क्रेन के गिरने से हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक बड़ी क्रेन अचानक से गिर गई। डीसीपी सुरेश बाबू ने बताया, हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1 जख्मी हुआ है। पहले 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। 

Scroll to load tweet…

क्रेन पर 30 लोग सवार थे
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रेन पर 30 लोग सवार थे। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन हादसे में लोगों के मारे जाने की खबर से दुख पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रेन में 30 लोग सवार थे। मैं भगवान से सभी के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। 

Scroll to load tweet…