भारत में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगाने देशव्यापी एक्शन लिए जा रहे हैं। कई राज्यों ने 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, कोरोना का पीक मई के मध्य तक माना जा रहा है, ऐसे में संक्रमण को बढ़ने से रोकने यह कदम जरूरी होगा। दिल्ली में अभी 26 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण ने भारत को इस समय सबसे अधिक प्रभावित किया हुआ है। भारत इस समय अमेरिका के बाद सबसे अधिक संक्रमित देश बना हुआ है। सबसे अधिक केस भारत में ही निकल रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगाने देशव्यापी एक्शन लिए जा रहे हैं। कई राज्यों ने 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, कोरोना का पीक मई के मध्य तक माना जा रहा है, ऐसे में संक्रमण को बढ़ने से रोकने यह कदम जरूरी होगा। दिल्ली में अभी 26 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत ने दुनिया में सबसे तेज़ 99 दिनों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 14 करोड़ डोज़ लगाई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UPDATE जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान...

जम्मू-कश्मीर में Night curfew: जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों अब रात्रि 8 बजे से सुबह छह बजे तक Night curfew रहेगा। राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किया है। पहले रात दस बजे से Night curfew लगाया जाता था। जम्मू कश्मीर में ऐसे सभी पार्काें को बंद कर दिया गया है जहां एंट्री फीस या टिकट लगाया जाता है।

आक्सीजन और आइसोलशन वार्ड में पहल: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीता शर्मा ने कहा कि हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की आवश्यकता को लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। मध्य प्रदेश: भोपाल में कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने ट्रेन के डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया है। उधर, मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बताया-"हमने रेल में 300 बेड आइसोलेशन कोच की शुरूआत की है। इससे हम संक्रमण की चेन को तोड़ेंगे और अस्पतालों में दबाव कम होगा।"
रेडमेडसिव की कालाबाजारी पर नकेल: मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा-जो रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते थे या करने की कोशिश करते थे इसके 11 मामले दर्ज किए गए हैं। इंदौर और भोपाल में रासुका की कार्रवाई प्रचलन में लाए हैं। जो मामले जबलपुर, इंदौर और रतलाम में दर्ज हुए हैं उन पर भी कार्रवाई कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार की पहल: एनसपी नेता नवाब मलिक ने कहा-पिछली कैबिनेट में एकमत से हुआ था कि महाराष्ट्र के सभी नागरिक जिनकी उम्र 18-45 वर्ष के बीच है उनका टीका सरकार अपने पैसे से लगवाएगी। महाराष्ट्र में केंद्र सरकार ने औसत 26,000 रेमडेसिविर का कोटा दिया था। हम 34,000 इस्तेमाल कर रहे थे। हमारी मांग पर केंद्र ने उसमें कुछ हद तक बढ़ोतरी की है। लगभग 39,000-40,000 प्रतिदिन के हिसाब से उपलब्ध हुआ है। 

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि 3 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले दिल्ली में 19 अप्रैल को रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था, जो 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक चलना था।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, शहर भर के 100 से अधिक प्रमुख संगठनों ने 26 अप्रैल से 2 मई तक दिल्ली के बाजारों के वॉल्यूंटरी सेल्फ लॉकडाउन का करने का निर्णय लिया है। 

उत्तर प्रदेश ने दिया दोनों स्वदेशी कंपनियों को वैक्सीन का ऑर्डर: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के बढ़ते मामलों पर टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया गया है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा भी वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें कि वैक्सीन वेस्टेज न हो।

दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ी: सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया-दिल्ली में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है और कल केंद्र सरकार ने 10 टन और आवंटित किया है, अब दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है। लेकिन अभी ये पूरा आवंटन भी दिल्ली में नहीं आ रहा है, कल 330-335 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंची। ऑक्सीजन के प्रबंधन के लिए हमने एक पोर्टल बनाया है। उत्पादक से लेकर अस्पताल तक सब को हर दो घंटे में अपनी ऑक्सीजन की स्थिति बतानी होगी। केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही है।

मुंबई में क्वारंटाइन के लिए इंतजाम: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा-जिनके घर में शौचालय है वे अलग रह सकते हैं। उनको वहीं रखा जाएगा। चॉल और झुग्गी-झोपड़ी में जहां लोग सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करते हैं, उनको क्वारंटीन केंद्र पर रखा जाएगा। जो घर में रहने वाले हैं उनको दिन में 2-3 बार देखा जाएगा और दवाइयां दी जाएंगी।

राजस्थान में टेस्ट क्षमता बढ़ाई: स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा- प्रदेश में 1,27,616 सक्रिय मामले हैं। पॉजिटिविटी दर 6.08%, रिकवरी दर 73.69% और मृत्यु दर 0.70% है। हमने 86,000 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित की है। हम प्रतिदिन 80,000-81,000 हजार टेस्ट कर रहे हैं। वहीं, आज से स्वास्थ्य भवन में 24 घंटे के लिए चिकित्सा मंत्री हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। इसका हेल्पलाईन नंबर 2225624, 2225000 है। इन नंबरों पर इलाज में आ रही किसी भी कठिनाई का निवारण किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में बनाए जाएंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता कर्फ्यू के अच्छे परिणाम मिले हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 25% तक पहुच गई थी, जो 23% तक आ गई है। जिन शहरों में गांव में ज्यादा कोविड मामले सामने आ रहे हैं, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएंगे। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने भोपाल और ग्वालियर से भी खाली टैंकर एयरफोर्स द्वारा भेजने पर बात हुई है।

उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से एक करोड़ रुपए दिए: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी विधायक निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये जमा करने की घोषणा की है।

लखनऊ में वीकेंड लॉकडाउन: लखनऊ में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। अस्पताल, मेडिकल स्टोर और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं। वहीं यूपी सरकार ने कहा है कि एंटीजेन टेस्ट पॉजिटिव आने पर RTPCR की जरूरत नहीं, तत्काल शुरू होगा इलाज।

अमृतसर में सोमवार तक लॉकडाउन:अमृतसर में आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। SHO शिव दर्शन ने बताया, अस्पताल, मेडिकल स्टोर और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

यह भी जानें
भारत में पिछले 24 घंटे में 3,48,979 केस मिले। यानी यहां अब तक 1,69,51,769 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव केस 26,74,287 हो चुके हैं। यह अच्छी बात है कि पिछले 24 घंटे में 2,15,803 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। लेकिन पिछले 24 घंटे में अब तक की सबसे अधिक मौतें 2,7,61 हुईं।

दिल्ली: पुलिस आने जाने वाले लोगों की ID और गाड़ियां चेक कर रही है। (तस्वीरें लाजपत नगर से)

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी में 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक के लिए 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। pic.twitter.com/jXbs1XorwV

Scroll to load tweet…

उत्तर प्रदेश: कोरोना की बढ़ते मामलों की वजह से लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन में मुरादाबाद की सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं। लोग जरूरी सामान के लिए ही घर से बाहर निकले। pic.twitter.com/yiFPE20jQ9

Scroll to load tweet…

तमिलनाडुः चेन्नई में आज लागू लाॅकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान दिखीं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में कल से कड़े प्रतिबंध लागू होंगे। #COVID19pic.twitter.com/sPFevfJ5YS

Scroll to load tweet…

कोरोना के मामले जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं, हमारी मांग और आपूर्ति का अंतर भी बढ़ता जा रहा है, हमें इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी को बढ़ाना होगा। लोग कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और पैनिक ना करें: डॉ.डी.एस.राणा, सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन #COVID19pic.twitter.com/sMi1RaJgpF

Scroll to load tweet…