देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के खतरे के बीच फिलहाल राहत की खबर है कि पिछले 24 घंटे में सिर्फ 30 हजार केस मिले हैं। यही नहीं; मौतें भी सिर्फ 372 हुई हैं। केरल और महाराष्ट्र की स्थिति में भी सुधार है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 30 हजार नये मामले सामने आए हैं। ये 125 दिनों बाद सबसे कम हैं। इससे पहले 16 मार्च को 28 हजार से अधिक मामले मिले थे। पिछले 24 घंटे में मौतों में भी कमी आई है। बीते दिन 372 संक्रमितों ने जान गंवाई। यह 11 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 30 मार्च को 355 लोगों की मौत हुई थी। इस सबके बीच कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूरी है। बाजारों के अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर देखी जा रही भीड़ चिंता का विषय है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केरल और महाराष्ट्र की स्थिति में सुधार
अगर पिछले 24 घंटे की बात करें, तो महाराष्ट्र और केरल के हालात बेहतर रहे। केरल में पिछले 24 घंटे में 9900 के करीब मामले सामने आए। यहां इसी दौरान 58 लोगों की मौत हुई। केरल में इस समय 1.21 लाख एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 6000 से अधिक नये मामले मिले। यहां इसी दौरान 66 लोगों की मौत हुई। यहां इस समय 96 हजार एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना का हाल
देश में अब तक 3.11 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3.03 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय 3.99 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 4.14 लाख लोगों की मौत हुई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,92,336 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,73,41,133 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.37% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.68% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,67,309 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,18,46,401 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 42.15 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.11 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

pic.twitter.com/38TDrCd3iE

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/assPBXRg8v

Scroll to load tweet…