खड़गे ने कहा कि यह हमारे लिए आराम करने का समय नहीं है। भाजपा के शासन के तहत पिछले 10 वर्षों में आम लोगों के सामने चुनौतियां कई गुना बढ़ गई हैं। 

CWC meeting second day: हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति मीटिंग के दूसरे दिन कांग्रेस ने नागरिकों के बीच एकता का आह्वान किया। कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वैचारिक भिन्नता त्यागनी होगी और पार्टी लाइन के ऊपर उठकर काम करना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीडब्ल्यूसी मीटिंग के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी स्तरों पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगले साल चुनाव होने हैं, जनता के बीच में अधिक से अधिक रहने की कोशिश करें, हर स्तर पर नेता राष्ट्रीय लड़ाई के लिए जमीन तैयार करने में मदद करें।

खड़गे ने कहा कि यह हमारे लिए आराम करने का समय नहीं है। भाजपा के शासन के तहत पिछले 10 वर्षों में आम लोगों के सामने चुनौतियां कई गुना बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की चिंताओं को संबोधित करने से इनकार कर दिया। वह खुद से परे नहीं देख रहे। ऐसे में हम मूकदर्शक बने नहीं रह सकते। हमें अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होना होगा। इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

सोनिया की सलाह-आत्मसंयम बनाएं, मीडिया में अनावश्यक टिप्पणियां न करें

सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से आत्मसंयम बनाए रखने और ऐसी टिप्पणियों के साथ मीडिया में जाने से बचने को कहा जो कांग्रेस के हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। पार्टी ने पहले ही उन पत्रकारों और मीडिया संगठनों की सूची जारी कर दी है जिनके साथ कांग्रेस अब कोई बातचीत नहीं करेगी।

खड़गे ने कहा कि हमें व्यक्तिगत हितों को किनारे रखकर अथक परिश्रम करना चाहिए। हमें अपने व्यक्तिगत मतभेदों को किनारे रखकर पार्टी की सफलता को प्राथमिकता देनी चाहिए। केवल एकता और अनुशासन के माध्यम से ही हम अपने विरोधियों को हरा सकते हैं। कर्नाटक में एकजुटता दिखाकर सफलता हासिल कर ली। यह अनुशासन के साथ संघर्ष से हासिल हो सका।

सीडब्ल्यूसी में कौन-कौन शामिल?

सीडब्ल्यूसी में 39 नियमित सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं। सीडब्ल्यूसी में शशि थरूर, सचिन पायलट और गौरव गोगोई जैसे कई नए चेहरे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी को बच्चों ने किया नमो एप पर अनोखे ढंग से हैप्पी बर्थडे विश, देखें वीडियो