चक्रवाती तूफान 'दितवाह' ने श्रीलंका में तबाही मचाई। बंगाल की खाड़ी में बढ़ते तूफान से तमिलनाडु, पुड्डुचेरी व आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में ऑरेन्ज अलर्ट, भारी बारिश व तेज हवा की चेतावनी। कई इंडिगो व एयर इंडिया फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। 

Cyclone Ditwah: चक्रवाती तूफान 'दितवाह' ने श्रीलंका के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई है। अब ये साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते मौसम विभाग ने नॉर्थ तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। तूफान की वजह से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही खराब मौसम की आशंका के चलते इंडिगो एयरलाइंस ने कई फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, साइक्लोन दितवाह से जुड़े मौजूदा हालात और भारी बारिश की वजह से जाफना, पॉन्डिचेरी, तूतीकोरिन और त्रिची आने-जाने वाली फ्लाइट्स में रुकावट आ सकती है। एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले रियलटाइम अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ़्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक करें। अगर आपकी फ़्लाइट पर असर पड़ता है, तो आप आसानी से दूसरे ट्रैवल ऑप्शन देख सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक https://bit.ly/4rnkK5G का इस्तेमाल कर रिफंड क्लेम कर सकते हैं।

Scroll to load tweet…

कुछ फ्लाइट लेट हुईं, कुछ को डायवर्ट या रद्द किया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को चेन्नई को श्रीलंका से जोड़ने वाली फ़्लाइट्स के ऑपरेशन पर असर पड़ा क्योंकि साइक्लोन दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई। इंडिगो और श्रीलंकाई एयरलाइंस की कई फ़्लाइट्स लेट हुईं, जबकि कुछ को डायवर्ट या फिर कैंसल करना पड़ा। कोलंबो से इंडिगो की एक फ्लाइट, जिसे सुबह 4.30 बजे चेन्नई में लैंड करना था, कोलंबो में खराब मौसम की वजह से दो घंटे लेट हुई। इंडिगो की एक और फ्लाइट 5 घंटे लेट हुई और दोपहर 3.30 बजे लैंड हुई। श्रीलंकाई एयरलाइंस की एक फ्लाइट, जिसे रात 8:40 बजे चेन्नई में लैंड करना था, एक घंटे लेट पहुंची।

श्रीलंका जाने वाली एयर इंडिया की 3 उड़ानें रद्द

देर से आने की वजह से चेन्नई से श्रीलंका जाने वाली तय फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा। इंडिगो की एक फ्लाइट, जो चेन्नई से सुबह 11.54 बजे देर से निकलने वाली थी, उसे कोयंबटूर डायवर्ट कर दिया गया, क्योंकि फ्लाइट कोलंबो में लैंड नहीं कर सकी। वही फ्लाइट दो घंटे बाद कोलंबो लौट आई। एयर इंडिया के सूत्रों ने कन्फर्म किया कि अलग-अलग शहरों से श्रीलंका जाने वाली 3 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इस बीच, इंडिगो के सूत्रों ने कहा कि जाफना जाने वाली उनकी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई।