प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी 2024 को केरल के त्रिशूर में रैली की। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री और डांसर शोभना ने हिस्सा लिया। अब उन्हें पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 

PM Modi's Thrissur Event. अभिनेत्री और मशहूर डांसर शोभना ने 3 जनवरी को पीएम मोदी की त्रिशूर रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण लागू करने के लिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और मंच शेयर करने के लिए बीजेपी को भी धन्यवाद दिया। लेकिन इसके बाद अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी की रैली में महिलाओ का जमावड़ा

प्रसिद्ध अभिनेत्री और डांसर शोभना के साथ कई अन्य महिला हस्तियों ने बुधवार (3 जनवरी) को त्रिशूर के थेक्किंकडु मैदानम में भारतीय जनता पार्टी के महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लिया। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके जीवन में पहली बार है कि उन्होंने इतनी सारी महिलाओं को एक ही कार्यक्रम में भाग लेते देखा। इस कार्यक्रम में मैरीकुट्टी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सांसद, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की केरल खिलाड़ी मिन्नुमणि, गायिका वैकोम विजयलक्ष्मी और टेक्सटाइल मैग्नेट बीना कन्नन सहित कई महिला हस्तियों ने हिस्सा लिया।

Scroll to load tweet…

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोलीं शोभना

कार्यक्रम में शोभना ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण विधेयक केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने आयोजकों को पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने की अनुमति देने के लिए भी धन्यवाद दिया। साथ ही महिला आरक्षण बिल पारित करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इसके कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में उनके शामिल होने की आलोचना की है और उन्हें संघी करार दिया है।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर शोभना का विरोध

अभिनेत्री और डांसर शोभना की फेसबुक पोस्ट पर भी प्रधानमंत्री के प्रति उनके समर्थन को अस्वीकार करने वाली टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि धिक्कार है। वहां शोभना पहुंची। मुझे उसका डांस पसंद है लेकिन यह काम पसंद नहीं है। कलाकारों ने बहुत कुछ हासिल किया होता और उन्हें राजनीति से दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें

NCP नेता जितेंद्र अव्हाण के बिगड़े बोल: भगवान राम को मांसाहारी बताया, BJP ने किया पलटवार