दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरबिंदो फार्मा के मालिक सरथ चंद्र रेड्डी ने बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत करोड़ों का चंदा दिया था।

दिल्ली आम आदमी पार्टी। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी मार्लेना ने शनिवार (23 मार्च) को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केवल अरबिंदो फार्मा के मालिक सरथ चंद्र रेड्डी के बयान पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अरबिंदो फार्मा के मालिक सरथ चंद्र रेड्डी ने बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत करोड़ों का चंदा दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये रकम अरबिंदो फार्मा के मालिक सरथ चंद्र रेड्डी दो बार कर के बीजेपी को दिया था, जो एक बार 4.5 करोड़ और दूसरी बार 54 करोड़ के करीब है। ये रकम कुल मिलाकर 59.4 करोड़ की होती है। आम आदमी पार्टी ने आगे दावा किया कि रेड्डी को बाद में कथित शराब घोटाले में 8 मई, 2023 को जमानत पर रिहा कर दिया गया था, जब उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ अपने कथित संबंधों की पुष्टि की थी।

आतिशी ने कहा कि कथित शराब घोटाला मामले में कोई मनी ट्रेल का पता नहीं चला था, हालांकि, AAP ने मनी ट्रेल का पता लगा लिया है।चुनावी बांड डेटा का जिक्र करते हुए आतिशी ने कहा कि सरथ चंद्र रेड्डी ने बीजेपी को करोड़ों का दान दिया, जिसकी ईडी से जांच होनी चाहिए।

Scroll to load tweet…

अतिशी ने जोर देकर कहा कि अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति मामले में दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सिर्फ एक व्यक्ति - अरबिंदो फार्मा के प्रमुख शरथ चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। वह कई अन्य कंपनियों के मालिक हैं।

AAP नेता आतिशी ने सरथ चंद्र रेड्डी को लेकर किया दावा

AAP नेता आतिशी ने दावा किया कि ED ने अरबिंदो फार्मा के मालिक सरथ चंद्र रेड्डी को 9 नवंबर, 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि वह कभी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले और उनका आम आदमी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, इसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। कई महीने जेल में बिताने के बाद सरथ चंद्र रेड्डी ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। इसके बाद, सरथ चंद्र रेड्डी को जमानत मिल गई।

 हैदराबाद स्थित व्यवसायी पी सरथ चंद्र रेड्डी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के डायरेक्टर में से एक हैं। उन्हें 10 नवंबर, 2022 को शराब घोटाला मामले में ED ने गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने उन पर साउथ कार्टेल का हिस्सा होने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: ईडी ने मांगा अरविंद केजरीवाल का दस दिनों का रिमांड, राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित