दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 फरवरी को नतीजे आने हैं। इससे पहले भाजपा नेताओं का एग्जिट पोल के उलट दावा है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसी बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी दावा किया है कि भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 फरवरी को नतीजे आने हैं। इससे पहले भाजपा नेताओं का एग्जिट पोल के उलट दावा है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसी बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी दावा किया है कि भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा, लोगों को पांच सालों से जो छला गया था, उससे अंदाजा हो गया कि भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी। सत्य की जीत होगी और असत्य की हार होगी। आप पार्टी ने झूठ का एक जो छलावा तैयार किया था पांच साल से, उसकी हार होगी।

सभी एग्जिट पोल होंगे फेल- मनोज तिवारी 
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail..मेरा ये ट्वीट संभाल के रखिएगा.. भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।

गोरखपुर से भाजपा सासंद हैं अभिनेता
रवि किशन बॉलीवुड और भोजपुरी के जाने माने अभिनेता हैं। वे 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें भाजपा ने गोरखपुर से टिकट दिया था। रवि किशन जौनपुर के रहने वाले हैं। 2014 में उन्होंने गोरखपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।