दिल्ली में एक 19 वर्षीय गर्भवती लड़की की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और शव को दफना दिया। लड़की शादी का दबाव बना रही थी, जबकि प्रेमी गर्भपात करवाना चाहता था।

नई दिल्ली। दिल्ली में 19 साल की एक लड़की की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लड़की को उसके प्रेमी ने मार डाला और शव जमीन में दफन कर दिया। इस कांड में लड़के ने अपने दो साथियों की मदद ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है। वह सात महीने की गर्भवती थी। अपने प्रेमी से शादी करने के लिए कहती थी। दूसरी ओर प्रेमी विवाह करने को तैयार नहीं था। वह कहता था कि गर्भपात करा लो।

सोशल मीडिया पर सोनी के थे 6 हजार से अधिक फॉलोअर

सोनी पश्चिम दिल्ली के नंगलोई की रहने वाली थी। वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थी। उसके 6 हजार से अधिक फॉलोअर थे। वह अपनी और अपने प्रेमी संजू ऊर्फ सलीम की फोटो व वीडियो पोस्ट करती रहती थी।

परिवार के लोगों से कहती थी भूत से बात करती हूं

सोनी के परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें पता था कि उसने एक नया दोस्त बना लिया है। वे उससे पूछते कि किससे बात कर रही हो तो कहती कि भूत से बात कर रही हूं।

गर्भपात कराने के लिए तैयार नहीं थी सोनी

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोनी सात महीने की गर्भवती थी। वह सलीम पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। सलीम शादी के लिए तैयार नहीं था। वह चाहता था कि सोनी गर्भपात करा ले, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। सोमवार को सोनी अपने घर से कुछ सामान लेकर सलीम से मिलने निकली थी।

रोहतक ले जाकर सलीम ने कर दी सोनी की हत्या

सलीम और उसके दो दोस्त सोनी को हरियाणा के रोहतक ले गए। यहां, तीनों ने सोनी की हत्या की और शव दफन कर दिया। सलीम और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश चल रही है।

यह भी पढ़ें- बेटे को स्कूल भेज बुजुर्ग माता-पिता ने उठाया खौफनाक कदम, भाई को किया शॉकिंग कॉल