बजट में वित्त वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए 9,742 करोड़ रुपए अलॉट किए गए हैं। पिछले साल हेल्थ सेक्टर को 9,769 करोड़ रुपए अलॉट हुए थे। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त जांच की संख्या 256 से बढ़ाकर 450 की गई है। दिल्ली में 515 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक, चार महिला मोहल्ला क्लीनिक, 174 एलोपैथिक डिस्पेंसरी, 60 प्राइमरी अर्बन हेल्थ सेंटर, 30 पॉलीक्लीनिक और 39 मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हैं।
- Home
- National News
- Delhi Budget: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया 78,800 करोड़ का बजट, कहा- साफ, दो साल में खत्म होंगे कचरे के पहाड़
Delhi Budget: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया 78,800 करोड़ का बजट, कहा- साफ, दो साल में खत्म होंगे कचरे के पहाड़
;Resize=(380,220))
नई दिल्ली। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बुधवार को दिल्ली का बजट (Delhi Budget) पेश किया। मंजूरी नहीं मिलने के चलते मंगलवार को बजट पेश नहीं हो सका था।
- FB
- TW
- Linkdin
स्वास्थ्य के क्षेत्र में 9,742 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
हर शिक्षक को मिलेगा टैबलेट
दिल्ली के 350 सरकारी स्कूलों को 20-20 कम्प्यूटर दिए जाएंगे। सभी शिक्षकों, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को टैबलेट दिया जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपग्रेड करने पर 3,500 करोड़ करोड़ रुपए खर्च होंगे। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए मोहल्ला बस योजना शुरू होगी। 2023-24 में 100 ई-बसें लॉन्च की जाएंगी। अगले दो साल में 2,180 बसें शुरू होंगी।
दो साल में खत्म होंगे कचरे के पहाड़
दिल्ली सरकार ने केवल दो साल में सभी 3 कचरे के पहाड़ों को हटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एमसीडी को 850 करोड़ रुपए मिलेंगे। ओखला लैंडफिल को दिसंबर 2023 तक, भलस्वा को मार्च 2024 तक और गाजीपुर को दिसंबर 2024 तक हटाया जाएगा। मार्च 2024 तक प्रतिदिन 890 मिलियन गैलन सीवेज का ट्रिटमेंट होगा।
साफ, सुंदर और आधुनिक होगी दिल्ली
वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली साफ, सुंदर और आधुनिक होगी। इसके लिए 21 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। दिल्ली में अभी 7,379 बसें चल रही हैं। 2023 के अंत तक शहर में 1900 ई-बसें होंगी। इससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 1.07 लाख टन की कमी आएगी। यमुना को साफ करने के लिए 6-प्वाइंट का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। कचड़े के तीन पहाड़ पर दिल्ली सरकार के बजट का फोकस है।
गहलोत ने दिल्ली में 57 मौजूदा बस डिपो के विद्युतीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 9 नए बस डिपो, 3 आईएसबीटी और 2 मल्टीलेवल बस डिपो का निर्माण होगा। दिल्ली सरकार DMRC के सहयोग से 3 यूनिक डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण करेगी। 1,400 किलोमीटर के PWD सड़क नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा और 26 नए फ्लाईओवर व अंडरपास बनाए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
वित्त मंत्री ने पेश किया 78,800 करोड़ का बजट
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2022-23 में 75,800 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2021-22 में 69,000 करोड़ का बजट पेश किया गया था।
8 साल में दिल्ली का चेहरा बदला
कैलाश गहलोत ने कहा कि आठ साल में दिल्ली का चेहरा बदला है। अभूतपूर्व प्रगति हुई है। बिचौलियों का राज खत्म हुआ है। महंगाई के दौर में दिल्ली मॉडल कामयाब है। केजरीवाल मॉडल आशा की किरण जगाती है। दिल्ली भारत की प्रगति और क्षमता का प्रतिक है। 8 साल में 28 फ्लाईओवर बनाए गए। बारापुला फ्लाईओवर का तीसरा चरण जल्द पूरा होगा। दिल्ली में 7 हजार 379 बसें हो गईं हैं।
कैलाश गहलोत ने कहा- जल्द जेल से आएंगे सिसोदिया
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने लाखों बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। वह जल्द जेल से आएंगे और अगला बजट पेश करेंगे। सिसोदिया बजट पेश करते तो ज्यादा खुशी होती।
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। थोड़ी देर में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट पेश करेंगे। यह दिल्ली में आप सरकार का 9वां बजट है। इससे पहले के 8 बजट पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया था।
वित्त मंत्री बोले आज का दिन होगा ऐतिहासिक
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आज वह अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। बजट दिल्ली के लोगों के हित को सबसे ऊपर रखकर तैयार किया गया है। यह हमारे शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आज का दिन दिल्ली के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा।
बजट टैब लेकर विधानसभा पहुंचे कैलाश गहलोत
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत दिल्ली विधानसभा पहुंच गए हैं। वह बजट पेश करने के लिए लाल रंग के कवर वाला टैब लेकर आए हैं।
कैलाश गहलोत पेश करेंगे बजट
बजट पेश होने में एक दिन की देर से अरविंद केजरीवाल नाराज हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अहंकार के चलते दिल्ली का बजट रोका था। बजट को बिना किसी बदलाव के स्वीकृत किया गया है। उन्होंने दिल्ली के बजट को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजने की प्रथा पर भी सवाल उठाया।
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने से बजट तैयार करने में परेशानी आई थी। वह बजट बना रहे थे इसी दौरान सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी थी। वह आज बजट पेश करेंगे।