लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को बड़ झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अब मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि लवली से बातचीत कर मसला हल कर लेंगे।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण खत्म हो चुका है। सभी दलों में अगले चरण के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार हो रही है। इस बीच कांग्रेस को फिर झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। अगस्त 2023 में उन्हें दिल्ली प्रदेश कांगेस का अध्यक्ष बनाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा है कि लवली से बात कर मसला हल किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से नाराज थे लवली
दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। दिल्ली प्रदेश कांगेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली सिंह के अचानक पद से इस्तीफा देने से कांग्रेस पदाधिकारी भी सकते में हैं। बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह कई दिनों से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नहीं आ रहे थे। कहा ये भी जा रहा था कि वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे। सूत्रों की माने तो राजकुमार चौहान शीला दीक्षित सरकार ने लंबे समय तक मंत्री भी रहे थे लेकिन उनका टिकट काट दिया गया था। हाल ही में उन्होंने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

पढ़ें राहुल गांधी पर क्यों भड़क उठा राजपूत समाज, आखिर ऐसा क्या बोल गए, Watch Video

लवली ने खड़गे को भेजी चिट्ठी
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। खड़गे को भेजे गए लेटर में उन्होंने अपना इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है। इसके साथ ही लवली ने कांग्रेस में मंत्री रहे राजकुमार चौहान को टिकट न देने पर नाराजगी भी जाहिर की है। 

आप के साथ गठबंधन से नाराज
लवली ने चिट्ठी में लिखा कि कांग्रेस के खिलाफ जिस आम आदमी पार्टी ने झूठे आरोप लगाए, भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया आज उसी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया गया है। पार्टी दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला कैसे कर सकती है। इस गठबंधन का नतीजा है कि दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ 3 सीट दी गई है। लवली ने ये भी कहा कि इन तीन सीटों पर भी दो सीट पर बाहरी नेताओं को कैंडिडेट बनाया गया है जो कि गलत है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- पार्टी का अंदरूनी मामला है, हल कर लेंगे
लवली ने खड़गे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा देने के साथ अपना दर्द बयां किया है। इस मामले में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि लवली से हम बात करेंगे। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और बातचीत कर हल कर लिया जाएगा। लवली पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पार्टी में ही रहेंगे। खड़गे ने इस मामले में वेणुगोपाल को अरविंदर सिंह लवली से बात करने के लिए कहा है।