दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। इसपर बात करते समय मंत्री आदिशी कैमरे के सामने रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है।

नई दिल्ली। दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी शुक्रवार को कैमरे के सामने रो पड़ीं। वह शराब नीति मामले (Liquor Policy case) में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मिली जमानत पर बात कर रहीं थी। इसी दौरान खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आतिशी ने कहा, "आज सत्य की जीत हुई है। दिल्ली के छात्रों की जीत हुई है। गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के चलते सिसोदिया को जेल में डाला गया। उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था। आज हम खुश हैं। अब हम इंतजार कर रहे हैं कि इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे। यह दिल्ली की जनता की जीत है।"

Scroll to load tweet…

गिरफ्तारी के 18 महीने बाद मनीष सिसोदिया को मिली जमानत

मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के करीब 18 महीने बाद जमानत मिली है। जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने उन्हें जमानत दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुकदमे में महत्वपूर्ण प्रगति के बिना सिसोदिया की कैद जारी रखना "न्याय का मजाक" होगा।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को राहत, 17 महीने बाद मिली जमानत

सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को सिसोदिया को किया था गिरफ्तार

26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को लेकर विवाद के केंद्र में रहे हैं। ईडी ने बाद में उन्हें 9 मार्च 2023 को सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ISIS आतंकी गिरफ्तार, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है रिजवान