दिल्ली सरकार ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर केस चलाने के लिए दिल्ली पुलिस सेल को मंजूरी दे दी है। भाजपा लंबे समय से  इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर सवाल उठा रही थी। 

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर केस चलाने के लिए दिल्ली पुलिस सेल को मंजूरी दे दी है। भाजपा लंबे समय से इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर सवाल उठा रही थी। कन्हैया कुमार पर देशद्रोह समेत 8 धाराएं लगाई गई है। 14 जनवरी को पुलिस ने कन्हैया कुमार, जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। आरोप है कि 9 फरवरी 2016 को जेएनयू कैंपस में हुए कार्यक्रम में इन्होंने एक जुलूस की अगुवाई की और देशद्रोही नारे लगाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कन्हैया कुमार की हुई थी गिरफ्तारी

कन्हैया कुमार को 2015 में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) के छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था। 9 फरवरी 2016 में जेएनयू में एक कार्यक्रम हुआ था। आरोप है कि इसमें कन्हैया कुमार ने मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ नारे लगाए थे। इसी मामले में कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार को गिरफ्तार भी किया था। फिर 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

कन्हैया ने बेगुसराय से लड़ा था चुनाव

कन्हैया कुमार ने 17 वीं लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। गिरिराज सिंह ने उन्हें चार लाख 22 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया।