Delhi Crime: दिल्ली के ख्याला इलाके में एक भयावह घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और दूसरी महिला की उंगली काट दी। यह घटना इलाके में सनसनी फैल गई है।

Delhi Crime: दिल्ली के ख्याला इलाके से मंगलवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही रिश्तेदारों पर चापड़ से हमला कर दिया। इस हमले में 50 साल की नुसरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चापड़ से किया हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम बब्बू खान है और वह घर में रहने वाली महिलाओं का रिश्तेदार है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सुबह बब्बू खान हथियार लेकर घर पहुंचा और ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद नुसरत पर चापड़ से हमला कर दिया। शख्स का हमला इतना खौफनाक था कि उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। नुसरत को बचाने के लिए जब उनकी रिश्तेदार अकबरी आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। अकबरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, घर की 20 साल की सानिया पर भी हमला किया गया और उसकी उंगली काट दी गई।

यह भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन की 7.44 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी ने की जब्त, मनी लॉन्डिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

आरोपी को काबू करके बाथरूम में बंद कर दिया

चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी लोग पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू करके बाथरूम में बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। लोग कह रहे हैं कि कैसे एक इंसान इतनी बेरहमी से अपने ही रिश्तेदारों पर हमला कर सकता है।