Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में 16 से 21 अक्टूबर तक सुबह हल्का कोहरा और धुंध रहने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार की रात बेहद ठंडी रहने वाली है।
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज यानी कि 16 अक्टूबर की रात काफी ठंडी रहने वाली है। ऐसे में अगर आप देर रात बाहर निकलते हैं तो एक बार मौसम विभाग का अपडेट देख लें। अक्टूबर महीने में आज सबसे कम तापमान रहने का अनुमान है। दिन में हल्की धूप रहेगी और सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। रात के समय न्यूनतम तापमान दिल्ली में लगभग 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में रात का तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
आज दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी ठंड
आज की रात पूरे दिल्ली एनसीआर के लिए बेहद ठंडी होने वाली है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा और दिन में हल्की धूप दिखेगी। रात का न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री तक गिर सकता है। साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। दिल्ली-एनसीआर में 16 और 17 अक्टूबर की सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है। वहीं, 19 से 21 अक्टूबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के अनुसार, खासकर दिल्ली में इन दिनों सुबह के समय कोहरा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja: दिवाली-छठ पर घर आने वालों की जेब खाली कर रहीं एयरलाइंस, 22 हजार तक पहुंची टिकट की कीमत
बिहार-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को कहीं भी बारिश नहीं होगी। मौसम विभागने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। हालांकि, धूप, उमस और गर्मी से कुछ परेशानी हो सकती है। बिहार और झारखंड में भी 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। पटना, भोजपुर, दरभंगा, सारण, सिवान, बेगूसराय और समस्तीपुर में गर्मी महसूस हो सकती है। झारखंड में दिवाली के बाद फिर से बारिश हो सकती है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
