दिवाली और छठ पूजा के चलते विमानों के टिकट की मांग बढ़ गई है। इसके चलते इनकी कीमत चार गुना तक बढ़ गई है। मुंबई से रांची फ्लाइट के टिकट की कीमत कम से कम 22 हजार रुपए तक पहुंच गई है।

Airfare Hike in Festive season: दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में रहने वाले बिहार, झारखंड के लोग दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर अपने घर आना चाहते हैं। ऐसे में विमान के टिकटों की मांग बढ़ गई है। एयरलाइंस इस मौके पर लोगों की जेब खाली करने में लगी हैं। यही वजह है कि एक टिकट की कीमत 22 हजार रुपए तक पहुंच गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों तक जाने वाली घरेलू फ्लाइट के टिकट की कीमत बढ़ गई है। इस साल बहुत से राज्य में दिवाली 20 अक्टूबर और कुछ राज्य में 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी। छठ पूजा 25-28 अक्टूबर तक होगी। 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

नई दिल्ली-पटना फ्लाइट के टिकट की कीमत 9100 रुपए

ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स के अनुसार दिल्ली-पटना, मुंबई-पटना, मुंबई-दरभंगा और मुंबई रांची फ्लाइट के टिकट की कीमत बहुत अधिक बढ़ गई है। सितंबर तक औसत किराया से चार गुना तक वृद्धि हुई है। 17-18 अक्टूबर के लिए नई दिल्ली से पटना फ्लाइट के टिकट की कीमत कम से कम 9100 रुपए है। ऑफ सीजन में टिकट की कीमत 4 हजार से 6 हजार रुपए के बीच रहती है।

मुंबई-पूर्णिया फ्लाइट के टिकट की कीमत 22 हजार रुपए

मुंबई से रांची जाने वाली फ्लाइट के टिकट की कीमत 17 अक्टूबर के लिए कम से कम 19 हजार रुपए और 18 अक्टूबर के लिए 22 हजार रुपए है। वहीं, मुंबई से पूर्णिया फ्लाइट के टिकट की कीमत 20 अक्टूबर को 22 हजार रुपए है।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले दिल्लीवासीयों को मिला बड़ा तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन क्रैकर्स फोड़ने की दी अनुमति

छठ पूजा करीब आने पर भी नई दिल्ली-पटना का किराया अपेक्षाकृत स्थिर दिख रहा है। यह 24 अक्टूबर के लिए न्यूनतम 6200 रहा। हालांकि, अन्य पूर्वी मार्गों पर हवाई किराए में बढ़ोतरी जारी है। 24 अक्टूबर के लिए नई दिल्ली पूर्णिया फ्लाइट के टिकट की कीमत 17,781 रुपए तक पहुंच गई। 25 अक्टूबर को नई दिल्ली से पूर्णिया के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर सफर से पहले सावधान! रेलवे ने जारी किया बड़ा अपडेट, ये 6 चीजें ट्रेन में ले जाना सख्त मना