दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। यहां का तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया है। ये तापमान देशभर में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

दिल्ली. यूं तो इस समय देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन भारत में सबसे अधिक तापमान दिल्ली का दर्ज किया गया है। यहां दोपहर का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली में लोगों का गर्मी से क्या हाल हो रहा होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में सबसे अधिक गर्म दिल्ली

दिल्ली ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। मुंगेशपुर में बुधवार को दोपहर में यहां का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो देश का सर्वाधिक तापमान है। ये तापमान पूरे भारत में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग की माने तो भारत का सबसे गर्म दिन बुधवार दर्ज किया गया। जिसमें दिल्ली के मुंगेशपुर में सर्वाधिक तापमान नजर आया है।

भीषण गर्मी से बीमार हो रहे लोग

दिल्ली मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को भारत का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। इस गर्मी के सीजन में अब तक सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई प्रदेशों में गर्म हवाएं चल रही है। दिल्ली एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। जबकि दिल्ली में गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं। वहीं दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी 50 डिग्री के आसपास चल रहा है।

1 जून तक गर्मी से राहत की नहीं कोई उम्मीद

मौसम विभाग की माने तो एक जून से पहले गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। इसलिए लोगों को चाहिए कि गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए दिन के समय जरूरी नहीं हो तो घर से बाहर नहीं निकलें। अगर जाना ही पड़े तो सिर और शरीर को कपड़े से पूरी तरह ढ़ककर निकलें, भरपूर पानी पीकर बाहर जाएं। अपने साथ पानी की बॉटल लेकर जाएं, छाते का उपयोग भी करें ताकि गर्मी के विपरित असर का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़े।