CM केजरीवाल ने कहा कि हम एक सप्ताह तक सारी गतिविधियों पर नजर रखेंगे अगर केसों में बढ़ोतरी होती तो और सख्त उपाय अपनाया जाएगा। हालांकि, अभी केस कम होने की वजह से कुछ प्रतिबंधों के साथ दिल्ली को सामान्य किया जा रहा है। 

नई दिल्ली। दिल्ली सोमवार से अनलॉक हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ प्रतिबंधों और कोविड प्रोटोकाॅल के साथ अनलॉक का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि हम एक सप्ताह तक सारी गतिविधियों पर नजर रखेंगे अगर केसों में बढ़ोतरी होती तो और सख्त उपाय अपनाया जाएगा। हालांकि, अभी केस कम होने की वजह से कुछ प्रतिबंधों के साथ दिल्ली को सामान्य किया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ेंः 95 साल की नंदारानी आचार्या ने कोरोना को हराया, 25 दिनों के संघर्ष के बाद पहुंची घर

क्या खुलेगा क्या नहीं खुलेगा

  • प्राइवेट आफिस पचास प्रतिशत कैपेसिटी के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
  • सभी मार्केट-माल्स या कांप्लेक्स भी सुबह दस बजे से 8 बजे तक खुलेंगे
  • रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत की सीटिंग कैपेसिटी के साथ खुलेंगे 
  • पचास प्रतिशत संख्या के साथ दिल्ली मेट्रो, बस, आॅटो, ई-रिक्शा को इजाजत दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।
  • सभी धार्मिक स्थल खुलेंगे लेकिन कोई भी श्रद्धालु यहां नहीं जाएगा। 
  • साप्ताहिक बाजार भी एक जोन में एक ही खुलेंगे। 
  • शादी-ब्याह सार्वजनिक स्थलों होटल, बैंक्वेट हाल में प्रतिबंधित रहेंगे। केवल कोर्ट या घर पर 20 लोगों की संख्या के साथ इसकी इजाजत होगी। 
  • श्मशान घाटों पर भी 20 लोगों को ही इजाजत होगी।

यह भी पढ़ेंः हज पर आया बड़ा फैसलाः दूसरे देशों के लोग नहीं जा पाएंगे हज करने, केवल 60 हजार लोकल को मिली इजाजत

Asianet News काविनम्रअनुरोधःआईएसाथमिलकरकोरोनाकोहराएं, जिंदगीकोजिताएं...जबभीघरसेबाहरनिकलेंमाॅस्कजरूरपहनें, हाथोंकोसैनिटाइजकरतेरहें, सोशलडिस्टेंसिंगकापालनकरें।वैक्सीनलगवाएं।हमसबमिलकरकोरोनाकेखिलाफजंगजीतेंगेऔरकोविडचेनकोतोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona