दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने 155 दिनों के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है, आइए जानते हैं भारत के सबसे कम समय तक राज करने वाले मुख्यमंत्रियों के बारे में।

CMs Smallest tenure: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 155 दिनों बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद जेल से ही सरकार चलाने वाले केजरीवाल ने अब फ्री होने के बाद अपने इस्तीफा का ऐलान कर सबको चौका दिया है। दो दिनों बाद केजरीवाल अपना पद छोड़ेंगे। केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के सीएम बने हैं। केजरीवाल का पहला कार्यकाल महज 49 दिनों का था। आईए जानते हैं देश में कौन सबसे कम दिन सीएम रहा है और किस-किसका कार्यकाल सबसे अधिक रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट...

  • महाराष्ट्र में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार नाटकीय ढंग से महज 80 घंटे तक ही मुख्यमंत्री रहे सके और उनको इस्तीफा देना पड़ा था।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत का भी एक कार्यकाल महज 1 दिन का रह चुका है।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री रहे शंकर सिंह वाघेला का कार्यकाल महज 1 दिन का रहा है।
  • कर्नाटक के चार बार सीएम रहे बीएस येदियुरप्पा का भी एक कार्यकाल महज 3 दिनों का रहा है।
  • अरुणाचल प्रदेश में सीएम नबाम टुकी भी एक बार 4 दिन मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला एक बार महज 6 दिन के ही मुख्यमंत्री बने थे।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे भास्कर राव का भी कार्यकाल महज 6 दिन का रह चुका है।
  • कर्नाटक में ही एचडी कुमारस्वामी का कार्यकाल महज 7 दिनों का रहा है। राजनीतिक उठापटक के बीच उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन बहुमत साबित नहीं कर सके और इस्तीफा देना पड़ा।
  • मध्य प्रदेश के सीएम रहे एसआर बोंडाला महज 13 दिनों तक पद पर बने रहे। इसके बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा था।
  • गुजरात में वजुभाई वाला भी 10 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • पश्चिम बंगाल के सबसे अधिक समय तक सीएम रहे, ज्योति बसु का एक कार्यकाल 13 दिनों तक का रहा है। यह उनका पहला कार्यकाल था।
  • तमिलनाडु में जानकी रामचंद्रन महज 23 दिन तक मुख्यमंत्री रहीं।

यह भी पढ़ें:

केजरीवाल का इस्तीफा: मास्टरस्ट्रोक या ब्लंडर? बिहार-झारखंड में तो निकले बागी