Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर व्हाइट हाउस के बाहर खड़ा 200 साल पुराना पेड़ अब वहां से हटाया जाएगा। 

Donald Trump: अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर 200 साल से खड़ा ऐतिहासिक पेड़ खराब हालत के कारण वहां से हटाया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर यह जानकारी दी। यह पेड़ व्हाइट हाउस के दक्षिणी हिस्से में पोर्टिको के पास है और इसे खास मौकों और राष्ट्रपति के मरीन वन हेलिकॉप्टर से रवाना होने के समय देखा जाता है। व्हाइट हाउस के बाहर खड़ा यह एक ऐतिहासिक पेड़ है, जिसे राष्ट्रपति एंड्यू जैक्शन ने अपनी पत्नी की याद में 1835 में लगाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बुरी खबर यह है कि हर चीज का अंत होता है, और यह पेड़ बहुत ही खराब हालत में है। यह व्हाइट हाउस के प्रवेश द्वार पर एक बड़ा खतरा बन चुका है इसलिए इसे हटाना जरूरी है।" उन्होंने बताया कि पेड़ को अगले हफ्ते हटाया जाएगा और उसकी जगह एक नया पेड़ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस पुराने पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल किसी बड़े और महत्वपूर्ण काम के लिए किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमले का खौफ, सड़क पर रात में चलना बैन

काटा जाएगा 200 साल से खड़ा ऐतिहासिक पेड़

डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान इस पेड़ की अच्छे से छंटाई की गई थी। इससे पहले 1994 में यह पेड़ तब क्षतिग्रस्त हुआ जब एक छोटा सेसना विमान व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कहा जाता है कि विमान का पायलट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को नुकसान पहुंचाना चाहता था। इस हादसे में व्हाइट हाउस के लॉन को काफी नुकसान हुआ और विमान का मलबा इस पेड़ से टकराया, जिससे इसकी संरचना कमजोर हो गई थी।

अब यह पेड़ बहुत पुराना और कमजोर हो गया है, जिससे यह गिरने का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इसे हटाने का फैसला किया गया है।