पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को यमुना में विसर्जित कर दी गईं। बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं की अस्थि विसर्जन के दौरान अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। अंतिम संस्कार में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को यमुना नदी में सिख रीति-रीवाजों के साथ विसर्जित कर दी गईं। शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। रविवार को अस्थि विसर्जन के दौरान किसी कांग्रेसी नेता की मौजूदगी नहीं होने पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का कोई नेता अस्थि विसर्जन के दौरान नहीं पहुंचा, केवल फोटो खिंचवाने के लिए कांग्रेसी नेता अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने किया यह पोस्ट

दरअसल, डॉ.मनमोहन सिंह की अस्थियां विसर्जन का वीडियो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे।

Scroll to load tweet…

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस के पोस्ट के बाद बीजेपी ने हमला बोला। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि डॉ.मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन के वक्त कांग्रेस का कोई नेता उपस्थित नहीं रहा। पवित्र अस्थियों के विसर्जन के समय गांधी परिवार और कांग्रेसी नेताओं की अनुपस्थिति देखकर बहुत निराशा हुई। एक नेता जिसने सम्मान के साथ देश की सेवा की, वह अपनी पार्टी से कहीं अधिक सम्मान का हकदार था। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।

Scroll to load tweet…

रविवार को हुआ अस्थियों का विसर्जन

रविवार को सिख परंपरा के अनुसार पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का अस्थि विसर्जन हुआ। डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और परिवार के अन्य लोग निगम बोध घाट से राख और अवशेष लेकर गुरुद्वारा मजनू का टीला पहुंचे। यहां शबद कीर्तन, पाठ और अरदास किया गया। इसके बाद अस्थि विसर्जन किया गया। गुरुवार को एम्स में 92 साल की उम्र में डॉ.मनमोहन सिंह का निधन हुआ था। शनिवार को निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

यह भी पढ़ें:

मनमोहन सिंह स्मारक विवाद: समाधि निर्माण का क्या है नियम? सरकार कैसे करती फैसला