पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? 22वीं किस्त कब किसानों के खातों में भेजी गई थी? पीएम किसान योजना का लाभ किन किसानों को मिलता है? 23वीं किस्त के लिए पात्रता क्या है? पीएम किसान योजना में e-KYC क्यों जरूरी है?
Kab Aayegi PM Kisan Ki 23th Kisht: केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक 22 किस्तें मिल चुकी हैं और अब किसान बड़ी बेसब्री से 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan: 23वीं किस्त कब आ सकती है?
पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। अब तक जारी अधिकांश किस्तें इसी तय अंतराल के अनुसार किसानों के खातों में भेजी गई हैं। चूंकि 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी हुई थी, इसलिए चार महीने का अंतराल जून महीने में पूरा हो रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार जुलाई 2026 में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
23वीं किस्त पाने के लिए ये काम जरूर पूरे करें
यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 23वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी कार्य समय रहते पूरा कर लें।
- ई-केवाईसी कराना जरूरी
योजना के तहत लाभ पाने के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है।
- भू-सत्यापन (Land Verification) पूरा करें
सरकार ने कई मामलों में भू-सत्यापन को भी अनिवार्य किया है। इसलिए किसान समय रहते अपने जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन जरूर करवा लें।
- आधार लिंकिंग करवाना न भूलें
किसानों को अपने बैंक खाते और योजना से जुड़े रिकॉर्ड में आधार लिंकिंग का काम भी पूरा करना चाहिए। यदि आधार लिंकिंग नहीं हुई है, तो किस्त का पैसा खाते में आने में परेशानी हो सकती है।
इन गलतियों की वजह से रुक सकती है किस्त
- ई-केवाईसी अधूरी होना
- भू-सत्यापन न कराना
- आधार और बैंक खाते की जानकारी में गलती
- योजना में गलत दस्तावेज जमा होना
- पात्रता संबंधी नियमों का पालन न करना
इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें ताकि 23वीं किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके।


