भारतीय सेना अपनी ताकत और पराक्रम के लिए जानी जाती है। ऐसा ही परिचय सेना के जवानों ने एक बार फिर दिया। सेना के चिनार कॉर्प्स के 100 जवानों ने 30 नागरिकों की मदद से कमर तक बर्फ में 4 घंटे चलकर एक गर्भवती को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। 

श्रीनगर. भारतीय सेना अपनी ताकत और पराक्रम के लिए जानी जाती है। ऐसा ही परिचय सेना के जवानों ने एक बार फिर दिया। सेना के चिनार कॉर्प्स के 100 जवानों ने 30 नागरिकों की मदद से कमर तक बर्फ में 4 घंटे चलकर एक गर्भवती को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चिनार कॉर्प्स ने मंगलवार को यह वीडियो शेयर किया है। इसमें जवानों ने कंधे पर स्ट्रेचर को लादकर 4 किमी दूर तक अस्पताल पहुंचाया। गर्भवती शमीमा को प्रसव का दर्द शुरू हो गया था। उसी वक्त सेना को मदद के लिए बुलाया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ्य हैं। 

"

पीएम मोदी ने कहा, हमें सेना पर गर्व है
पीएम मोदी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, हमारी सेना अपनी वीरता के लिए जानी जाती है। इसकी मानवीय भावना के लिए भी सम्मान किया जाता है। जब भी लोगों को मदद की जरूरत होती है, हमारी सेना मौके पर पहुंचती है और हर संभव मदद करती है। 

हमारी सेना पर गर्व है। मैं शमीमा और उनके बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।