Monsoon: इस साल मानसून ने देशभर में समय से 9 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 जुलाई की बजाय यह पहले ही पहुंच गया। इससे जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

Monsoon: इस साल मानसून ने समय से पहले ही पूरे देश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 8 जुलाई की सामान्य तारीख से 9 दिन पहले ही देशभर में पहुंच गया है। बारिश से एक तरफ लोगों को राहत मिली है तो वहीं कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक और पहाड़ों से लेकर मैदानों तक लगातार बारिश हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमाचल में बारिश बनी मुसीबत

हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के साथ ही कई इलाकों में तबाही की खबरें सामने आ रही हैं। 25 जून को कुल्लू में बादल फटने के बाद अब सोलन जिले में भारी बारिश के कारण शिमला-कालका रेल सेवा प्रभावित हुई है। भूस्खलन के कारण कई हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया है। मंडी जिले में ब्यास नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Indian Railways: आपका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं, अब 8 घंटे पहले चल जाएगा पता

भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। झारखंड के जमशेदपुर और रामगढ़ में हालात बिगड़ चुके हैं। वहीं, राजस्थान के पाली और ओडिशा के मयूरभंज जिले में भी मूसलधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बुधबलंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आस-पास के लोगों में चिंता बढ़ गई है।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। बद्रीनाथ और केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं को श्रीनगर और रुद्रप्रयाग, जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वालों को विकासनगर और बड़कोट में रोक दिया गया है। उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड के पास बादल फटने से एक होटल के निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 9 मजदूर मलबे में दब गए। 

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। खासतौर पर हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।