गुजरात के कच्छ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता  4.2 मापी गई। इससे पहले रविवार को मिजोरम के साउथ चंफाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

अहमदाबाद. गुजरात के कच्छ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। इससे पहले रविवार को मिजोरम के साउथ चंफाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, दोनों राज्यों से नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूकंप का केंद्र भचाऊ से 14 किमी दूर बताया जा रहा है। गुजरात में 20 दिनों के भीतर तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं। इससे पहले 14 और 15 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 15 जून को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

2001 में गुजरात में भूकंप ने मचाई थी तबाही
2001 में गुजरात में भूकंप के तेज झटके आए थे। इस भूकंप को भुज भूकंप के नाम से जाना जाता है। 26 जनवरी की सुबह 2 मिनट से अधिक समय तक झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र गुजरात के कच्छ से तालुका में 9 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था। 7.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप से 4 लाख घर तबाह हो गए थे। हजारों लोग की जान चली गई थी।