देशमुख के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस की जांच चल रही है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये वसूली के टारगेट का आरोप लगाया था। कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। 

नई दिल्ली। ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने देशमुख और उनके परिवार की करीब 4.20 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। इसमें एक फ्लैट भी शामिल है जिसकी कीमत करीब 1.54 करोड़ बताई जा रही है। यह फ्लैट वर्ली इलाके में है। जबकि अन्य जब्त संपत्ति उरण रायगढ़ जिले में जब्त की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, देशमुख के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस की जांच चल रही है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये वसूली के टारगेट का आरोप लगाया था। कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। 

सीबीआई के बाद ईडी भी सक्रिय हो गई थी। ईडी ने देशमुख को कई बार नोटिस भेजा था लेकिन वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। केंद्रीय एजेंसी ने उनके बेटे ऋषिकेश और पत्नी को भी समन भेजा है। लेकिन वह भी बयान नहीं दिए हैं।