दक्षिण-पश्चिम मानसून(South west monsoon) की गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों को लू और गर्मी से राहत मिली है। खासकर उत्तर भारत में गर्मी कम हुई है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जैसी आशंका है।  जानते हैं मौसम का हाल...

मौसम डेस्क. पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) का असर उत्तर भारत पर दिखाई दे रहा है। यहां अगले 5 दिनों तक लू (heat wave) और तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। IMD के अनुमान है कि जम्मू कश्मीर में बादल छाए रहेंगे। ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी और निचले स्थानों में तेज बारिश की संभावना है। इससे टेम्परेचर कम होगा। उत्तराखंड के कुमाऊं में भारी बारिश और मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी के चेतावनी दी गई है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। (यह तस्वीर गुवाहाटी की है। असम में फिर भारी बारिश का अलर्ट है)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मानसून का ये है हाल
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। अगर सबठीक रहा, तो मानसून अपनी गति से आगे बढ़ता रहेगा।

इन राज्यों में बारिश या भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान, असम के पूर्वी हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम में बदलाव की ये हैं बड़ी वजहें
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) जम्मू कश्मीर और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। यह पूर्व की ओर बढ़ता जा रहा है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है।

स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व अरब सागर तक जा रही है। झारखंड के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।

बीते दिन इन राज्यों में हुई बारिश
झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। तेलंगाना, ओडिशा उत्तरी कोंकण और गुजरात के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो जगहों पर भारी बारिश हुई। जबकि असम, त्रिपुरा, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही।

यह भी पढ़ें
weather report:केदारनाथ यात्रा पर खराब मौसम ने लगाया ब्रेक, कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
'आयुष्मान भारत' में हेल्थ अकाउंट ओपन करने वालों के लिए Good News, आभा मोबाइल App हुआ अपडेट