देश में दक्षिण पश्चिम (south west monsoon) और प्री-मानसून की गतिविधियों के कारण तेजी से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। इसके चलते टेम्परेचर में गिरावट आई है और ज्यादातर राज्यों से लू का असर कम हो गया है। जानिए कैसा रहने वाला है आपके राज्य का मौसम...

मौसम डेस्क. दक्षिण पश्चिम (south west monsoon) अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल उसके रास्ते में कोई बाधा नजर नहीं आ रही है। देश में मानसून और प्री-मानसून गतिविधियों का बड़ा असर दिखाई दे रहा है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो रही है, तो कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश का दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर लू(Heat Wave) चल रही थी। जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। जबकि दिल्ली में अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है। (यह तस्वीर पिछले दिनों दिल्ली में बारिश और आंधी के दौरान की है)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपनी गति से आगे बढ़ रहा मानसून
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, आजकल में मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यानी इस समय ऐसा कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, जो मानसून में बाधा बने।

इन राज्यों में आजकल में हल्की या भारी बारिश का अलर्ट
अगर अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें, तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है।

सिक्किम के 1-2 भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश के आसार हैं। शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल तथा कोंकण के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसस में ये देखने को मिल रहे बदलाव
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार,हरियाणा और आसपास के इलाकों में सर्कुलेशन निचले स्तर पर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, एक ट्रफ रेखा हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है। जबकि बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

बीते दिन इन राज्यों में होती रही बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। नागालैंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश होती रही। तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा और बाकी पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होती रही। 

यह भी पढ़ें
Weather Report: आंधी-बारिश के दौर के चलते टेम्परेचर गिरा, जानिए किन राज्यों के लिए क्या अलर्ट जारी किया गया है
जहां हनुमानजी को मिली थी संजीवनी बूटी, वो हेरिटेज साइट फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए ओपन