4 राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी राजनीति युद्ध में बिगल फूंकने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर हैं। शाह ने पुडुचेरी में कहा कि उनका अनुभव कहता है कि पुडुचेर में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाए।

चेन्नई, तमिलनाडु. चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बंगाल, केरल और असम में पहले से ही भाजपा की धुआंधार उपस्थिति के बाद अब तमिलनाडु और पुडुचेरी में उसकी एंट्री हो रही है। खासकर, चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा का यहां पहला चुनावी मिशन है। अमित शाह रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वे शनिवार देर रात ही चेन्नई पहुंच गए थे। बता दें कि दोनों राज्यों में 6 अप्रैल को चुनाव होंगे। रिजल्ट 2 मई को आएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित शाह से पहले राहुल गांधी तमिलनाडु में प्रचार कर चुके हैं। उन्होंने कई रैलियों और सभाओं में भाजपा पर आरोप लगाया था कि तमिलनाडु की वर्तमान सरकार को दिल्ली की सरकार नियंत्रित कर रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सोचते हैं तमिलनाडु एक टेलिविजन है और वे रिमोट कंट्रोल से उसे नियंत्रित कर सकते हैं, तो हम उनके रिमोट की बैटरी को फेंकने जा रहे हैं।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
अमित शाह ने राहुल गांधी के मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने की मांग पर तंज कसा। शाह ने कहा, एनडीए सरकार ने 2019 में ही मत्स्य मंत्रालय का गठन कर दिया था। उस वक्त कांग्रेस नेता छुट्टी पर थे। 

कराईल, पुडुचेरी में चुनावी सभा के दौरान अमित शाह

  • मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
  • नरेंद्र मोदी ने 115 से ज्यादा योजनाओं को यहां भेजकर पुडुचेरी के सर्वांगीण विकास के लिए कदम आगे बढ़ाए। मगर यहां एक सरकार थी, जो छोटी राजनीति करना चाहती थी, इनके मन में डर था कि अगर पुडुचेरी में ये योजनाएं लोकप्रिय होती हैं, तो उनकी नींव खत्म हो जाएगी।
  • कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराया है। आपने मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति बनाया था जो अपने सर्वोच्च नेता के सामने अनुवाद करने में भी झूठ बोले, इस तरह के झूठे व्यक्ति को आपने मुख्यमंत्री बनाया। उनकी नजर पुडुचेरी के विकास के लिए नहीं उठी। गांधी परिवार की सेवा करने में और चरण स्पर्श करने में ही उनका ध्यान रहता था। कांग्रेस पार्टी वंशवाद और परिवारवाद के कारण केवल पुडुचेरी में ही नहीं पूरे देश में बिखर रही है।
  • इस छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी सरकार ने किया। पुडुचेरी के चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हम IT पार्क लाएंगे, मैं नारायणसामी जी को पूछना चाहता हूं, 5 साल खत्म हो गए, आपका वो IT पार्क कहां है, हमें पता दे दो हम जाकर देख लें।
  • जनता से पूछा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजे गए 15 हजार करोड़ रुपए मिले क्या? ये रुपए यहां के विकास के लिए भेजे गए थे। क्या आपके गांवों में यह पैसा आया? नारायणसामी की सरकार ने यह पैसा गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिया।
    नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारी कोशिश थी कि पुडुचेरी पूरे में मॉडल राज्य बने। प्रधानमंत्री ने 115 योजनाएं शुरू कीं, लेकिन यहां की सरकार ने उन्हें जमीन पर नहीं उतरने दिया।
    अमिता शाह ने राहुल गांधी पर तंज कंसा कि जिस पार्टी के नेता चार टर्म से लोकसभा में है, उनको यह नहीं मालूम कि दो साल से मत्स्य पालन विभाग शुरू हो चुका है। मत्स्य पालन के महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर की खामियों को दूर करने मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा पुडुचेरी को मिलेगा।

यह है कार्यक्रम...
अमित शाह पुडुचेरी के कराईकल में बीजेपी की पुडुचेरी कोर समिति की बैठक में शामिल हुए। बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया कि अमित शाह ने यहां एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया।
-रैली के बाद अमित शाह दोपहर में बीजेपी पुडुचेरी मंडल और पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे। 

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…