उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों राज्यों की दो सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। यह दोनों सीटें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुईं हैं। 

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों राज्यों की दो सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। यह दोनों सीटें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुईं हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 27 सितंबर को दोनों सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार चार अक्तूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्टूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्तूबर निर्धारित की गयी है। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा।

जेटली उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में भाजपा के सदस्य थे जबकि जेठमलानी बिहार से उच्च सदन में राजद के सदस्य थे। जेटली का निधन 24 अक्टूबर को हुआ था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक था। जेठमलानी का निधन 8 सितंबर को हुआ था और उच्च सदन में उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2022 तक था।

Scroll to load tweet…