शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए इनमें पुलिस का एक भगोड़ा भी शामिल है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके की तलाश शुरू

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया।

आत्मसमर्पण करने को कहा तो सुरक्षा बलों पर की गोलियों की बौछार

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया, ''मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।''

उनमें से एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद के तौर पर हुई है। वह विशेष पुलिस अधिकारी था जो 2018 में बल छोड़ कर वाची के तत्कालीन विधायक एजाज अहमद मीर के आधिकारिक आवास से सात एके रायफल ले कर फरार हो गया था।
उन्होंने बताया कि शेष दो आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)