हाई कोर्ट ने उत्तरी मुम्बई के हरित क्षेत्र में पार्किंग बनाने के लिए पेड़ों की कटाई के खिलाफ दायर चार याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

मुम्बई: मुम्बई पुलिस ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर किए गए प्रदर्शन के मामले में छह महिलाओं सहित 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें गिरफ्तार किए गए यह लोग भी शामिल थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्किंग बनाने के लिए की जा रही है पेड़ों की कटाई

 एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें छह महिलाएं हैं। इनमें कुछ ने आरे कॉलोनी में तैनात पुलिसकर्मियों से हाथापाई की थी और उन्हें उनका काम करने से रोका था।’’इससे पहले उच्च न्यायलय ने उत्तरी मुम्बई के हरित क्षेत्र में पार्किंग बनाने के लिए पेड़ों की कटाई के खिलाफ दायर चार याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके कुछ घंटों बाद मुम्बई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (MMRCL) ने शुक्रवार देर रात पेड़ों की कटाई शुरू कर दी थी। एमएमआरसीएल द्वारा पेड़ों की कटाई शुरू करते ही सैकड़ों पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

Scroll to load tweet…

इससे पहले आरे कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों में दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)