पंजाब के पूर्व CM और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन (Parkash Singh Badal Passes Away) हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात 8:28 बजे अंतिम सांस ली। वह आईसीयू में थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। दूसरी ओर प्रकाश सिंह बादल के निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग फोर्टिस अस्पताल के बाहर जुट गए हैं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर व्यक्त किया शोक
प्रकाश सिंह बादल ने निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बहुत अधिक दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति की महान हस्ती थे। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है। उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।"

Scroll to load tweet…

बादल गांव में किया जाएगा प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार
प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार बठिंडा के बादल गांव में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह मोहाली से बादल गांव ले जाया जाएगा। फोर्टिस अस्पताल ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल को 16 अप्रैल 2023 को ब्रोन्कियल अस्थमा की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 18 अप्रैल को मेडिकल आईसीयू में ट्रांसफर किया गया था। उनकी स्थिति खराब हो गई थी।

5 बार पंजाब के सीएम बने थे प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 1970-71, 1977-80 और 2007-2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता थे। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था। अकाली दल पार्टी के सदस्य के रूप में उन्होंने 1950 के दशक में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। वह पहली बार 1970 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।