उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी है। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड और पुलिस की टीमें जुटी हैं। 

गाजियाबाद. उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी है। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड और पुलिस की टीमें जुटी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, मोदी नगर में स्थित ये फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। इसमें बर्थडे केक पर लगने वाले पेंसिल बम और मोमबत्ती बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में बच्चे और महिलाएं भी काम करते हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

20 लोगों के फंसे होने की आशंका
फैक्ट्री से 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लेकिन अभी भी 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आस पास के घरों में भी पटाखे बनाए जाते हैं।

Scroll to load tweet…


आग लगने के चलते नहीं निकल सके लोग
बताया दा रहा है कि शाम 4 बजे करीब एक छप्पर में आग लगी थी। इससे यह आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। आग इतनी तेज थी, कि अंदर काम कर रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक का नाम नितिन बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आसपास के लोग ही काम करते थे। 

मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए
गाजियाबाद डीएम ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। घायलों का फ्री इलाज कराया जाएगा, उन्हें 50 हजार की आर्थिक मदद भी मिलेगी।