कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने 3 घंटे का चक्का जाम किया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में चक्का जाम रहा। राकेश टिकैत ने कहा, हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने 3 घंटे का चक्का जाम किया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में चक्का जाम रहा। राकेश टिकैत ने कहा, हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपडेट्स

- चक्का जाम भले ही शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया है, लेकिन सिंधु, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर इंटरनेट सेवा अभी भी बंद रहेगी। बॉर्डर के आस-पास के इलाकों में आज रात 11.59 बजे तक इंटरनेट बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Scroll to load tweet…

- चक्का जाम के समर्थन में कथित रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे 50 लोगों को मध्य दिल्ली के शहीदी पार्क से हिरासत में लिया गया। किसान यूनियनों ने 6 फरवरी को चक्का जाम की घोषणा की थी। तीन किसान कानूनों का विरोध कर रहे किसान संघों के एक छत्र संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि शुक्रवार को चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सड़कों को नहीं रोकेंगे।

- गाजीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, आज चक्का जाम हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा।

- जम्मू-कश्मीर: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया। शहीदी पार्क में खेत कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि चक्का जाम का विरोध खत्म होने के बाद दोपहर 3 बजे प्रदर्शनकारियों को छोड़ा जाएगा।


- किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। 


- किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया। 

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

किसानों के चक्का जाम के आह्वान के मद्देनजर नौ से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जीट गेट को बंद कर दिया गया है। जिन 9 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है उनमें लाल किला, खान मार्केट, नेहरू प्लेस, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट मेट्रो हैं। इंटरचेंज सुविधा लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है।

IFTU चीफ हिरासत में लिए गए

IFTU प्रमुख अनिमेष दास को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चक्का जाम के दौरान नेशनल हाईवे को रोकने का आह्वान किया है।

ड्रोन के जरिए रखी जा रही नजर

Scroll to load tweet…

दिल्ली में 50 हजार जवान तैनात किए

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50,000 जवान तैनात हैं। किसी भी गड़बड़ी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट पर अलर्ट है। 

पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए 

एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने कहा, नोएडा क्षेत्र में किसी संगठन ने हमें आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है। ग्रेटर नोएडा से सूचना मीडिया के माध्यम से हमें मिली है। उसकी तैयारी की गई है। हमारी कोशिश रहेगी कि आम जनता को कोई समस्या न हो। दिल्ली पुलिस ने कहा, पूरे देश में किसानों का तीन घंटे का चक्का जाम है उसके मद्देनजर हमने दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। हालांकि किसानों ने कहा कि वे दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं लेकिन 26 जनवरी को जो हुआ उसके मद्देनजर हमने ऐसा किया है। नई दिल्ली के डीसीपी ने दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को पत्र लिखकर जरूरत पड़ने पर राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय समेत इलाके के 12 मेट्रो स्टेशन शॉर्ट नोटिस पर बंद करने के लिए तैयार रहने को कहा है।