पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगो को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भारत बंद का भी ऐलान किया है।

किसान आंदोलन। दिल्ली से सटे बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। आज (16 फरवरी) को किसान आंदोलन का चौथा दिन है। इसी बीच पंजाब के अंबाला में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की जान चली गई। पीड़ित की पहचान हीरालाल के रूप में की गई। उसकी पोस्टिंग GRP समालखा चौकी में थी। वो हाल ही में किसान आंदोलन के चलते उनकी ड्यूटी अंबाला में लगाई गई थी। जानकारों के मुताबिक हीरालाल की मौत आंसू गैस के गोले की वजह से दम घुटने से हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें की पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगो को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भारत बंद का भी ऐलान किया है। पंजाब में पुलिस की मौत के अलावा किसान आंदोलन में एक किसान की भी मौत हो गई। गुरदासपुर निवासी किसान ज्ञान सिंह की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हालांकि, इस आंदोलन में किसी किसान की मौत का यह पहला मामला था।

पंजाब में दिखा भारत बंद का असर

आज भारत बंद का असर देश के कुछ हिस्सों में देखने को भी मिला। अगर बात करें पंजाब कि तो यहां आज कई बसें सड़कों से नदारद दिखी। इसकी वजह से आने-जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से है कि पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।

 वहीं भारती किसान यूनियन (राजेवाल), भारतीय किसान यूनियन (दकुंडा), भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल), भारतीय किसान यूनियन (कादियान) और कीर्ति किसान यूनियन समेत कई किसान संगठन बंद में हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Farmer Protest:देश के किसान संघ का आज भारत बंद का ऐलान, क्या बैंक, ऑफिस और स्कूल रहेंगे बंद? जानें