कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश में किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने मार्च निकाला। कांग्रेस नेता राजभवन पर धरना देने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस के साथ भिड़त हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

भोपाल. कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश में किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने मार्च निकाला। कांग्रेस नेता राजभवन पर धरना देने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस के साथ भिड़त हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


कांग्रेस कार्यकर्ता जवाहर चौक से राजभवन के लिए पैदल मार्च पर निकले थे। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए ये कार्रवाई की। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह और कुणाल चौधरी को हिरासत में ले लिया। 

उत्तराखंड में भी पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प
उधर, उत्तराखंड में किसानों ने हरिद्वार में मार्च निकाला। किसान देहरादून में राजभवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच झड़प हुई। 

Scroll to load tweet…


ट्रैक्टर रैली को लेकर किसानों से मुलाकात करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस शनिवार को गणतंत्र दिवस के दिन होने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर किसानों से मुलाकात करेगी। माना जा रहा है कि इस दौरान ट्रैक्टर रैली के आयोजन को लेकर बात होगी। किसान दिल्ली के आस पास पिछले दो महीने से नए कृषि कानूनों के विरोध में डेरा डाले हुए हैं। 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है।