पिछले 3 महीने से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। कांग्रेस भी बढ़-चढ़ कर किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज मेरठ में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होंगी।

नेशनल डेस्क। पिछले 3 महीने से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। कांग्रेस भी बढ़-चढ़ कर किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज मेरठ में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होंगी। बता दें कि सबसे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित किया था, जिसका आयोजन कांग्रेस के नेता इमरान मसूद ने किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 जिलों में कांग्रेस कर रही है किसान पंचायत
कांग्रेस पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में किसान पंचायतों का आयोजन करने जा रही है। इसके पीछे उसका मकसद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को एकजुट करना और उनकी मांग का समर्थन करना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 10 फरवरी को सहारनपुर से किसान पंचायत के जरिए 'जय जवान जय किसान' कार्यक्रम शुरू किया था। उसी वक्त से प्रियंका गांधी लगातार किसान पंचायतों को संबोधित कर रही हैं। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस मुद्दे से पार्टी में फिर जान फूंकी जा सकती है। जानकारों का मानना है कि पार्टी किसानों के मुद्दे उठा कर उनका समर्थन हासिल करना चाहती है और उसे वोट बैंक में बदलना चाहती है। 

आंदोलन पर विचार मंथन
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के सभी विधायकों को शनिवार को दिल्ली बुलाया था। बताया गया कि बजट सत्र के बाद पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पंचायत चुनाव और किसान आंदोलन को लेकर रणनीति पर भी बातचीत हुई।