किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क बंद किए जा रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क बंद किए जाने से परेशान एक महिला धरना दे रहे किसानों पर भड़क गई। 

नई दिल्ली। 13 फरवरी को किसान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब से दिल्ली जा रही सड़कों पर किसानों की भीड़ है। कई जगह किसानों ने सड़क बाद कर विरोध प्रदर्शन किया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क जाम होने से परेशान एक वृद्ध महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। महिला पंजाब की है। वह रोज-रोज सड़क बंद करने के लिए किसानों की आलोचना कर रहती है। वह कहती है, "तुम्हारी मांगें कभी खत्म नहीं होंगी।"

Scroll to load tweet…

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बीच सड़क पर धरना देकर बैठे किसानों से गुस्सा है। वह कहती हैं, "तुम्हारी मांगें कभी खत्म नहीं होंगी। तुम सब कुछ मुफ्त चाहते हो। केंद्र सरकार तुम लोगों को बहुत कुछ मुफ्त दे रही है। इसके बाद भी तुम लोगों को परेशान कर रहे हो और सड़क बंद कर रहे हो।"

MSP के लिए कानून की मांग कर रहे हैं किसान

गौरतलब है कि किसान फसलों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के लिए कानून की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि 22 फसलों की खरीद के लिए सरकार गारंटी दे। इसके अलावा किसान कर्ज माफी और बिजली शुल्क कम करने की मांग भी कर रहे हैं। 13 फरवरी को किसानों द्वारा दिल्ली में मार्च निकाला जाएगा। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- एमएसपी के लिए किसानों का दिल्ली कूच: देश की राजधानी के सभी बॉर्डर किए गए सील, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने अगले 30 दिनों के लिए दिल्ली में धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है। विरोध प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाई गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आदेश जारी कर कहा कि दिल्ली में राजनीतिक, सामाजिक या किसी अन्य उद्देश्य के लिए जुलूस, प्रदर्शन, रैली या पैदल मार्च निकालने या उसमें भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए किले में बदली सीमाएं, लगाए गए कंक्रीट ब्लॉक, कील