केरल के कोच्चि में शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का विरोध जताया। इतना ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सचिन के पोस्ट पर कालिख भी पोती। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने देश के एकजुट रहने की बात कही थी। यह युवा कांग्रेस को पसंद नहीं। 

नई दिल्ली. केरल के कोच्चि में शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का विरोध जताया। इतना ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सचिन के पोस्ट पर कालिख भी पोती। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने देश के एकजुट रहने की बात कही थी। यह युवा कांग्रेस को पसंद नहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


दरअसल, किसान आंदोलन को लेकर विदेशी हस्तियों के बयानों को लेकर सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला करना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें। #IndiaTogether , #IndiaAgainstPropaganda

विदेशी हस्तियों ने किया था किसान आंदोलन का समर्थन
कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग समेत तमाम विदेशी हस्तियों ने हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। रिहाना ने किसान आंदोलन की खबर शेयर करते हुए कहा था कि इस बारे में हम बात क्यों नहीं कर रहे हैं? वहीं, ग्रेटा थनबर्ग ने एक टूल किट जारी किया था। इस टूल किट से भारत के खिलाफ साजिश का भी पर्दाफाश हुआ था।