मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का गुरुवार को निधन हो गया। सत्य पॉल को महिलाओं के लिए नए प्रयोगों के साथ साड़ी को फिर से चलन में लाने के लिए जाना जाता है। सत्य पॉल 79 साल के थे। उनका निधन कोयम्बटूर में ईशा योगा सेंटर में हआ। सदगुरु जग्गी वासुदेव ने  सत्य पॉल के निधन पर शोक जताया है। 

तमिलनाडु. मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का गुरुवार को निधन हो गया। सत्य पॉल को महिलाओं के लिए नए प्रयोगों के साथ साड़ी को फिर से चलन में लाने के लिए जाना जाता है। सत्य पॉल 79 साल के थे। उनका निधन कोयम्बटूर में ईशा योगा सेंटर में हआ। सदगुरु जग्गी वासुदेव ने सत्य पॉल के निधन पर शोक जताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सदगुरु ने ट्वीट किया, सत्य पॉल जोशीले उत्साह और अविश्वसनीय भागीदारी के साथ जीने का अच्छा उदाहरण हैं। भारतीय फैशन उद्योग में आपके द्वारा लाए गए विशिष्ट दृष्टिकोण के लिए आपको श्रद्धांजलि। हमारे बीच आपका होना सौभाग्य की बात है। श्रद्धांजलि और आशीर्वाद। 

Scroll to load tweet…


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्य पॉल को 2 दिसंबर को स्ट्रोक आया था। हालांकि, वे अब ठीक हो चुके थे। उन्हें ईशा योगा सेंटर लाया गया था। उनके बेटे पुनीत नंदा ने बताया, उन्हें दिसंबर में स्ट्रोक आया था। वे धीरे धीरे ठीक हो रहे थे। इसके बाद उन्हे ईशा योगा सेंटर लाया गया। यहां वे 2015 से रह रहे थे। बुधवार को उनका निधन हो गया। 

उन्होंने बताया, ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि एक डिजाइनर या एक उद्यमी से अधिक एक साधक थे। 70 के दशक में, उनके भीतर की यात्रा शुरू हुई जब उन्होंने दार्शनिक जे कृष्णमूर्ति की वार्ता में हिस्सा लिया। बाद में, उन्होंने ओशो से मार्गदर्शन मांगा। 1990 में ओशो के चले जाने के बाद, हालांकि वे दूसरे गुरु की तलाश नहीं कर रहे थे, उन्हें 2007 में सद्गुरु मिले। उन्होंने तुरंत योग का आनंद लेना शुरू कर दिया और आखिरकार 2015 में यहां चले आए।