डॉक्टर की दवा से बच्ची कुछ दिनों में ठीक हो गई। लेकिन फिर वही दिक्कत हुई और शरीर के कुछ पार्ट में सूजन हुआ तो वह मायके आ गई। यहां दवा कराया। वह ससुराल आ गई। महिला ने बताया कि कुछ इसी तरह की परेशानी उसकी छह महीने की बेटी के साथ भी हुई।

हिसार। बेटियां घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं। एक मां ने अपने पति पर मासूम बेटियों संग छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक मासूम बच्ची की उम्र पांच साल है तो दूसरी महज छह महीने की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दो बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करता है। आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी का रहने वाला है। वह मानसा जिले के एक कॉलेज में प्राचार्य है। महिला ने अपने पति के खिलाफ हिसार महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने कहा-शक होने पर सबूत जुटाया

महिला ने अपने पति के खिलाफ की गई शिकायत में यह बताया गया कि उसका पति उसकी बड़ी बेटी जिसकी उम्र करीब पांच साल है के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करता था। मासूम किसी को कुछ बता पाती नहीं थी। जब बच्ची को कुछ दिक्कत हुई तो महिला उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। उस दौरान उसका पति भी साथ था। डॉक्टर की दवा से बच्ची कुछ दिनों में ठीक हो गई। लेकिन फिर वही दिक्कत हुई और शरीर के कुछ पार्ट में सूजन हुआ तो वह मायके आ गई। यहां दवा कराया तो ठीक हो गई। बच्ची के ठीक होने के बाद वह ससुराल आ गई। महिला ने बताया कि कुछ इसी तरह की परेशानी उसकी छह महीने की बेटी के साथ भी हुई। इस पर महिला को अपने पति पर शक हुआ। 

महिला ने बताया कि पति पर शक होने पर वह नजर रखने लगी। इसके बाद पूरा माजरा उसे समझ में आ गया। पति की हरकतों से परेशान उसने सबूत जुटाए और फिर दोनों बच्चियों के साथ मायके आ गई। यहां आने के बाद हिसार महिला थाने में केस दर्ज कराया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी बच्चियों के साथ दरिंदगी करने के पहले उसे नशा भी दे देता था। पीड़ित बच्चियों की मां ने दोनों मासूमों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की है।

हिसार पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला की शिकायत पर हिसार पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को ट्रांसफर कर दिया है। फिलहाल, आरोपी पहुंच से दूर है। बता दें कि महिला की शादी कुछ बरस पहले आरोपी से पंजाब में हुई थी। आरोपी पति पंजाब के मानसा जिले में एक कॉलेज का प्राचार्य है। दोनों से दो बेटियां ही हैं। बड़ी बेटी की उम्र पांच वर्ष तो छोटी की उम्र महज छह महीना है। 

यह भी पढ़ें:

President Election 2022: तो क्या ममता बनर्जी विपक्ष को एकजुट करने में होंगी सफल...

कश्मीरी पंडित कर्मचारी ने कहा-सरकारी लालीपाप नहीं चाहिए, हमारा जीवन है दांव पर, ट्रांसफर करो या रिजाइन करेंगे