27 नवंबर को पॉजिटिव (Covid Positive) आए दो मरीजों में से एक मरीज साउथ अफ्रीका (South Africa) से कर्नाटक (Karnataka) आया था। वह 20 नवंबर को भारत आया था और 27 नवंबर को प्रशासन को बिना बताए दुबई (Dubai) चला गया था।

बेंगलुरू। बेंगलुरू (bengluru) में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Covid 19 New Variant Omicron) से संक्रमित पहले मरीज के खिलाफ एफआईआर (Fir) दर्ज की गई है। यह वही मरीज है जो दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से आने के बाद प्रशासन को बिना बताए दुबई (Dubai) भाग गया था। उधर, उसी दिन (27 नवंबर) को कर्नाटक में ही मिला दूसरा मरीज फिर से कोरोना पॉजिटिव (Covid 19 Positive) हो गया है। ये एक डॉक्टर हैं। बेंगलुरू महानगरपालिका के अधिकारी के मुताबिक यह डॉक्टर आइसोलेशन में हैं और उन्हें अभी तक कोई लक्षण नहीं आए हैं। डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राइवेट लैब से कराई जांच भी शक के घेरे में 
27 नवंबर को पॉजिटिव आए दो मरीजों में से एक मरीज साउथ अफ्रीका से कर्नाटक आया था। वह 20 नवंबर को भारत आया था और 27 नवंबर को प्रशासन को बिना बताए दुबई चला गया था। जीनोम सीक्वेंसिंग के उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका से आए नागरिक में कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे होटल में ही सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया था लेकिन तीन दिन बाद उसने दूसरी जांच प्राइवेट लैब से कराई, जिसमें वह निगेटिव बताया गया। इसके बाद वह बिना प्रशासन को बताए दुबई भाग गया। इसका खुलासा होने के बाद सरकार ने लैब की भी जांच के आदेश दिए थे। 

होटल मैनेजमेंट और स्टाफ पर भी केस दर्ज
बेंगलुरू पुलिस ने दक्षिण अफ्रीकी नागरिक पर केस करने के साथ ही उस फाइव स्टार होटल के मैनेजमेंट और स्टाफ पर भी मामला दर्ज किया है, जहां वह ठहरा था। दरअसल, ओमीक्रोन पीड़ित यह व्यक्ति जब चेकआउट कर रहा था तो होटल स्टाफ ने भी पुलिस और प्रशासन को सूचना नहीं दी, जबकि कोविड गाइडलाइन के हिसाब से उसे सूचना देनी चाहिए थी। इन लोगों पर कर्नाटक महामारी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैसे दुबई भागा था शख्स?
20 नवंबर को यह शख्स दक्षिण अफ्रीका से निगेटिव रिपोर्ट के साथ भारत पहुंचा था। इसके बाद बेंगलुरू एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और टेस्ट किया गया। 20 नवंबर को उसने होटल में चेक इन किया। इसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद 22 नवंबर को मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लिया गया। मरीज ने 23 नवंबर को प्राइवेट लैब में टेस्ट कराया और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद मरीज ने 27 नवंबर को होटल से चेक आउट किया और एयरपोर्ट के लिए कैब ली। इसके बाद उसने दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ी।

50 देशों तक फैल चुका है ओमीक्रोन 
दुनिया के 50 देशों में ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक इससे किसी मरीज की मौत की खबर सामने नहीं आई है। दक्षिण अफ्रीका में पहला केस मिला था, लेकिन वहां भी गंभीर मरीज नहीं आ रहे हैं। भारत में अब तक 20 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 10 केस महाराष्ट्र में, 9 राजस्थान में, 2 कर्नाटक, 1 गुजरात और 1 दिल्ली में सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें
Omicron: महाराष्ट्र में दो नए केस, साउथ अफ्रीका और अमेरिका से लौटे लोगों में मिला नया वैरिएंट, देश में 24 केस
Omicron: बिहार में फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए नई गाइडलाइन, विमान में बैठने से पहले जरूर पढ़ लीजिए