प्रधानमंत्री आवास परिसर में आग लगने की खबर है। 7 कल्याण मार्ग में पीएम के आवास परिसर में 7.25 बजे आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाडियां लगाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग मामूली है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री आवास पर आग लगने की खबर है। 7 कल्याण मार्ग में पीएम के आवास पर 7.25 बजे आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाडियां लगाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग मामूली है। कुछ देर बाद पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। 'शॉर्ट सर्किट की वजह से 9, लोक कल्याण मार्ग पर मामूली आग गई थी। यह आग प्रधानमंत्री के आवासीय या कार्यालय परिसर में नहीं, बल्कि लोक कल्याण मार्ग के एसपीजी रिसेप्शन परिसर में लगी थी। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…