पटना शहर के कोतवाली थाने में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आगलगी की इस घटना में थाने में रखी फाईलें जल कर खाक हो गई हैं। जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया
पटना. बिहार की राजधानी पटना शहर के कोतवाली थाने में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंच गई। जिससे आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। आगलगी की इस घटना में थाने में रखी फाईलें जल कर खाक हो गई हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

पटना का सबसे बड़ा थाना है
पटना शहर का कोतवाली थाना सबसे बड़ा थाना है। अचानक सुबह भड़की आग के कारण थाने के कार्यालय में रखी जरूरी फाईलें जल कर खाक हो गईं है। वहीं, समय रहते है अन्य अहम दस्तावेजों को सुरक्षित बचा लिया गयी है। आग अपना भीषण रूप ले उससे पहले पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने उस पर काबू पा लिया।
