पंजाब के अमृतसर में एक एनआरआई सुखचैन सिंह पर दिनदहाड़े हमला हुआ है। हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिससे सुखचैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे परिवार के लोग रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नेशनल न्यूज। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। हाल ही में एक एनआरआई परिवार पर हमले का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ बदमाश घर में घुसकर अमृतसर में रहने वाले एनआरआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग कर देते हैं। गोली लगने से व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद आरोपी बदमाश फरार हो जाते हैं। वीडियो में व्यक्ति की पत्नी और बच्चे भी रोते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इसकी तुलना खलिस्तानी राज से की जा रही है। घटना अमृतसर की है। घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनआरआई पर दिनदहाड़े घर में घुसकर हमले की घटना से स्थानीय समुदाय दहशत में है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंता में हैं। सीसीटीवी में कैद हुए हमलावरों ने जरा भी दया नहीं दिखाई। उनके व्यवहार यह दिखा रहा था कि किसी की जान लेने उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। 

सुखचैन की हालत गंभीर
गोली लगने सुखचैनसिंह की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। सुखचैन के घर हुई वारदात का वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और कानून व्यवस्था चाकचौबंद करने पर जोर दे रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर वीडियो पर किए गए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर घटना को लेकर आक्रोश जताने के साथ यूजर कमेंट भी कर रहे हैं। घटना को लेकर एक यूजर ने लिखा है , “पंजाब को ठीक करने के लिए बंदूक संस्कृति को खत्म करने की जरूरत है। यह वाकई दुखद है कि लोग इस तरह अपनी जान गंवा रहे हैं।” एक अन्य ने कहा, "पंजाब और पश्चिम बंगाल में जंगल राज है।" जबकि एक कमेंट में कहा गया है कि "पंजाब में गैंगस्टर और ड्रग डीलर आम हैं।"

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…