दिल्ली (DELHI)के एलएनजेपी (LNJP)अस्पताल में भर्ती मरीज तंजानिया (Tanzania) से लौटा था। अब तक, कोविड (Covid 19) पॉजिटिव आए 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नई दिल्ली। देश में ओमीक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) का पांचवा मरीज दिल्ली (Delhi) में मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तंजानिया (Tanzania) से लौटे इस नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 37 वर्षीय इस युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश में ओमीक्रोन वैरिएंट का पहला मामला कर्नाटक में सामने आया था। 67 वर्षीय यह व्यक्ति साउथ अफ्रीका से आया था और कर्नाटक में कुछ कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ था। इस व्यक्ति की एक रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी निगेटिव मिली थी, जिसके बाद वह दुबई चला गया था। दूसरा मामला भी कर्नाटक में ही मिला था, जबकि तीसरा केस गुजरात और चौथा शनिवार को महाराष्ट्र में पाया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज लोकनायक जयप्रकाश नाराणय अस्पताल में भर्ती हैं। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई है। इनमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज मिला है। उन्हाेंने कहा कि हम यह कह सकते हैं कि दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है।

इस बीच, मुंबई में भी तंजानिया का एक युवक कोरोना पॉजिटिव (Covid 19 Positive)पाया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि तंजानिया से लौटे एक व्यक्ति की COVID19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। वह फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती हैं। उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। जो लोग मिल गए हैं, उनकी टेस्टिंग की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

डेल्टा से ज्यादा खतरनाक और संक्रामक है ओमीक्रोन 
ओमीक्रोन वैरिएंट को डेल्टा से ज्यादा खतरनाक और संक्रामक बताया गया है। यह कोविड पीड़ित रह चुके लोगों को तीन बार संक्रमित कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को इसका पहला मामला सामने आया था। अब तक इस वैरिएंट के मरीज 30 से ज्यादा देशों में मिल चुके हैं। हालांकि, अभी इस बारे में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है कि यह वैरिएंट कितना खतरनाक है। 

चौबीस घंटे में देश में 8,895 नए मामले 
देश में शनिवार आधी रात तक कोरोना संक्रमण के 8,895 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस एक लाख से घटकर 99,155 पर आ गए हैं। कोरोना संक्रमण के 8,895 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 33 हजार 255 हो गई है। इस दौरान 6,918 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 40 लाख 60 हजार 774 हो गई है। 

24 घंटे में 2,796 मौतें, इनमें बिहार का बैकलॉग जुड़ा 
पिछले 24 घंटे में कोविड 19 वायरस के संक्रमण से 2,796 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, इनमें बिहार के 2,426 पुराने मामले जोड़े गए हैं। इसके बाद देश में कोविड से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4,73,326 हो गया है। 


यह भी पढ़ें
Omicron Update : साउथ अफ्रीका नहीं लगाएगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया चौथी लहर से निपटने का प्लान
भारत में Omicron संक्रमित चौथा केस भी मिला, मुंबईकर ने बगैर vaccine डोज लिए किया ट्रेवल