भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर तनाव बना हुआ है। इसी बीच अरुणाचल प्रदेश से एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। यहां 5 लोगों को चीनी सेना द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। यह दावा कांग्रेसी विधायक ने किया है। 

ईटानगर. भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर तनाव बना हुआ है। इसी बीच अरुणाचल प्रदेश से एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। यहां 5 लोगों को चीनी सेना द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। यह दावा कांग्रेसी विधायक ने किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया है कि राज्य के सुबनसिरी जिले के 5 लोगों को कथित रूप से चीनी सेना के जरिए अगवा कर लिया गया। कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना सामने आई थी। 

Scroll to load tweet…


पीएमओ से की कार्रवाई की मांग
निनॉन्ग एरिंग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। एरिंग ने लिखा, चीन की सेना को अब जवाब देना चाहिए।