उत्तरभारत में फिर से भारी और लैंडस्लाइडिंग की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। चंडीगढ़-मनाली स्टेट हाईवे बंद है। जम्मू-कश्मीर में भी यही हाल है। 

नई दिल्ली. उत्तर भारत में भारी बारिश और लैंडस्लाइडिंग से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। चंडीगढ़-मनाली स्टेट हाईवे बंद है। जम्मू-कश्मीर में भी यही हाल है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/y4e6wovHYW

Scroll to load tweet…

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइडिंग के चलते और लाहौल-स्पीति में बादल फटने से बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। करीब 387 सड़कें बंद हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के होंजर डच्चन गांव में बादल फटने से भारी बर्बादी हुई। यहां 7 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के ओसुह गांव में भूस्खलन के कारण सड़क धंसने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। 

pic.twitter.com/CQjncYW6fs

Scroll to load tweet…