पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास का आज शुक्रवार (15 मार्च) को निधन हो गया है। उनके निधन पर कांग्रेस ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति दी।

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास का निधन। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास का आज शुक्रवार (15 मार्च) को निधन हो गया है। उनके निधन पर कांग्रेस ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति दी। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अपना पूरा जीवन देशसेवा के लिए समर्पित करने वाले पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास की मृत्यु पर दुख जाहिर किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्र सेवा को अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख के समय मैं उनकी धर्मपत्नी ललिता जी और सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: शनिवार दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान